देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज; अगले छह दिन तक लू जैसी स्थिति का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में अगले छह दिन तक लू जैसी स्थिति रहने और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल दिल्ली में अगले छह दिन तक लू जैसी स्थिति रहने और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी छह दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में लू जैसी स्थिति रहने और अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 4.4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के अन्य निगरानी स्टेशन ने भी शुक्रवार को अधिक तापमान दर्ज किया, जिसमें रिज में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 38.1 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 38 डिग्री सेल्सियस और पालम में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

आईएमडी ने बताया कि दिन में आर्द्रता का स्तर 47 प्रतिशत से 18 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने राजधानी में शनिवार को तेज हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

उसने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी में शुक्रवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 219 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता में अगले दो दिन में सुधार होने और ‘मध्यम’ श्रेणी में रहने की संभावना जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच का एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच का एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच का एक्यूआई ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच का एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट