एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 0.8 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नयी दिल्ली, तीन जुलाई दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 0.8 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई।

शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत रही।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 72 रहा, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).