देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं, वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में बनी रही।
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं, वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में बनी रही।
मौसम विभाग ने दिन की शुरुआत में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 46 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार शाम छह बजे 180 - 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। 500 से अधिक एक्यूआई ‘अत्यंत गंभीर’ की श्रेणी में आता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2023 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

