एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट, गर्मी से मामूली राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से मामूली राहत मिली।

देश की खबरें | राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट, गर्मी से मामूली राहत

जयपुर, 14 जून राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से मामूली राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, वहीं संगरिया में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री, पिलानी 43.9 डिग्री सेल्सियस, चूरू-अलवर में 43.8 डिग्री, धौलपुर 43.4 डिग्री, करौली 43.3 डिग्री, बीकानेर में 42.8 डिग्री, वनस्थली में 42.2 डिग्री, कोटा में 42.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 42 डिग्री और अन्य स्थानों पर 41.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार धौलपुर में बीती रात तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गंगानगर में रात का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। विभाग के अनुसार चूरू और वनस्थली में रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा, वहीं अन्य प्रमुख स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियों के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश, जबकि उत्तरी भागों में कहीं-कहीं लू चली।

उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक बारिश चित्तौड़गढ़ के भैंसरोड़गढ़ में 27 मिलीमीटर, भोपालसागर में 14 मिमी, टोंक के मालपुरा में 9 मिमी, अजमेर के अराई में 8 मिमी, राजसमंद के नाथद्वारा में 6 मिमी, चित्तौडगढ़ के बडी सादडी में 5 मिमी, अजमेर के किशनगढ में 5 मिमी, झालावाड़ के असनावर में 3 मिमी, अजमेर तहसील में 3 मिमी और अन्य कुछ स्थानों पर एक से दो मिमी बारिश और कहीं कही बूंदाबांदी दर्ज की गयी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह से शाम तक जयपुर, अलवर, सीकर और कोटपूतली में हल्की बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में आगामी तीन दिन व पूर्वी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधि दर्ज होने की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि आगामी 24 घंटे में राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। राज्य के कुछ भागों में तेज सतही हवाएं चलने की सम्भावना है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).