विदेश की खबरें | पाकिस्तान में शिया धार्मिक स्थल के मौलवी की हत्या

पेशावर, नौ अगस्त मुहर्रम के पहले उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक इमामबाड़े के शिया मौलवी की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी ।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने सैयद मुख्तार हुसैन शाह (52) पर तब गोलीबारी की जब वह बाजार से घर लौट रहे थे ।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: 12 अगस्‍त को दुनिया का पहला कोरोना वायरस वैक्‍सीन रजिस्टर करवाने को तैयार रूस.

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी । वह इमामबाड़ा चाह रोशन शाह मलाना की देखरेख करते थे।

पुलिस के आतंक रोधी विभाग ने शाह की हत्या के संबंध में एक मामला दर्ज किया है ।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान-चीन और CPEC के खिलाफ बलूचिस्तान व सिंधी नागरिक हुए एकजुट, लड़ रहे हैं आजादी की लड़ाई.

हत्या की किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है ।

मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है ।

पाकिस्तान में सुन्नी मुसलमान बहुसंख्यक हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)