देश की खबरें | मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की छात्रा हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकी मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय एक छात्रा बृहस्पतिवार की सुबह हॉस्टल के एक कमरे में पंखे से लटकी मिली। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय एक छात्रा बृहस्पतिवार की सुबह हॉस्टल के एक कमरे में पंखे से लटकी मिली। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि उसके कमरे में रहने वाली अन्य छात्राओं ने बताया कि छात्रा दो परीक्षाओं में फेल हो गई थी, जिसके नतीजे 29 दिसंबर को घोषित किए गए थे।
उन्होंने बताया कि तभी से छात्रा अवसाद में थी।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि एमबीबीएस की छात्रा ओल्ड गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर 64 में लटकी मिली जो ‘‘खाली’’ था।
इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "कमरा अंदर से बंद था जिसे हॉस्टल के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत कर खोला। मृतका के रजिस्टर में उसके परिवार के नाम लिखा एक नोट मिला।"
पुलिस ने बताया कि छात्रा हॉस्टल की दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 62 में रहती थी। पुलिस ने कहा कि छात्रा का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा और उसका शव पोस्टमॉर्टम के बाद उसके पिता को सौंप दिया गया है।
इसने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2021 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

