देश की खबरें | मथुरा : मकान न बेचने पर पुत्र ने पिता को गला घोंटकर मार डाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक पुत्र ने मकान न बेचने पर अपने पिता की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को जलाने के लिए रजाई में लपेटकर उसमें आग लगा दी।
मथुरा, पांच मार्च उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक पुत्र ने मकान न बेचने पर अपने पिता की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को जलाने के लिए रजाई में लपेटकर उसमें आग लगा दी।
पुलिस के मुताबिक घर से धुंआ उठता देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि थाना हाईवे क्षेत्र के गांव नरहौली में एक युवक ने शनिवार को अपने पिता की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने उसके कहने पर मकान नहीं बेचा।
उन्होंने बताया कि हत्या के बाद आरोपी बेटे ने पिता का शव रजाई में लपेटकर उसमें आग लगा दी।
सिंह के मुताबिक, पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देख किसी अनहोनी की आशंका जताई और पुलिस को फोन किया।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को पिता का बुरी तरह से जल चुका शव बरामद हुआ।
सिंह के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी पुत्र ने कबूला है कि वह मकान बेचकर अपने हिस्से की रकम मांग रहा था, लेकिन उसके पिता इसके लिए तैयार नहीं थे और गुस्से में आकर उसने उनकी हत्या कर दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2022 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

