Mathura: प्रेमिका की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
मथुरा के जमालपुर गांव में प्रेमिका की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी रंजीत (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मथुरा, 11 सितंबर : मथुरा (Mathura) के जमालपुर गांव में प्रेमिका की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी रंजीत (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने नीरज देवी को अपने रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची थी क्योंकि वह हमेशा उस पर धन के लिए दबाव डालती थी और उस पर पहले से एक लाख रुपये का कर्ज था.
थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘रंजीत दोपहिया वाहनों का मैकेनिक था. उसे हाथरस जिला में उसके घर से गिरफ्तार किया गया.’’ यह भी पढ़ें : मुंबई हमले के दौरान मीडिया ने संप्रग की आलोचना की थी, लेकिन मोदी सरकार के साथ नहीं : राहुल गांधी
उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से महिला का मोबाइल फोन, एक पिस्तौल बरामद किया गया. अधिकारी ने बताया कि महिला का शव जमालपुर गांव में बृहस्पतिवार को बरामद हुआ था, जहां वह अपनी बहन से मिलने गई थी. महिला के पति ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2021 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

