एजेंसी न्यूज

मथुरा में संक्रमित लोगों की संख्या 14 हुई, अस्पताल का एक कर्मी संक्रमित

अधिकारियों के मुताबिक, पिछले दिनों वृन्दावन के संयुक्त चिकित्सालय में इलाजरत 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। नमूने की मिली रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई ।

मथुरा में संक्रमित लोगों की संख्या 14 हुई, अस्पताल का एक कर्मी संक्रमित
जमात

मथुरा, 28 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कोरोना वायरस से अब तक 14 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, पिछले दिनों वृन्दावन के संयुक्त चिकित्सालय में इलाजरत 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। नमूने की मिली रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई ।

इसी अस्पताल में कार्यरत एक वार्ड ब्वॉय में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने पृथक-वास वार्ड में तैनात सभी चिकित्सकों तथा कर्मियों की जांच कराने का निर्णय लिया है।

जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह ने बताया, ‘‘वृन्दावन स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक महिला मधुमेह का इलाज करा रही थीं। बीते दिन शुगर लेवल बढ़ जाने से उनकी मृत्यु हो गई। तीन दिन पूर्व उनसे लिए गए नमूने को जांच के लिए भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट आने पर संक्रमण की पुष्टि हुई। उनका बीती रात ही सावधानी पूर्वक अंतिम संस्कार कर दिया गया था।’’

अस्पताल के सीएमएस डॉ के के गुप्ता ने बताया, ‘‘आइसीएमआर के निर्देशों के अनुसार अस्पताल के पांच चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों के नमूने कल अलीगढ़ भेजे गए थे। एक वार्ड ब्वॉय को संक्रमित पाया गया है।’’

इस प्रकार, मथुरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 14 हो चुकी है। कुल मामलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई बाकी का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).