एजेंसी न्यूज

Mathura Shocker: खेत में आए करंट से महिला मजदूर की मौत, तीन अन्य बुरी तरह झुलसीं

उत्तर प्रदेश के मथुरा में खेत में करंट आने से धान की रोपाई कर रही एक महिला की मौत हो गई वहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।

Mathura Shocker: खेत में आए करंट से महिला मजदूर की मौत, तीन अन्य बुरी तरह झुलसीं
(Photo : X)

मथुरा (उप्र), 6 जुलाई : उत्तर प्रदेश के मथुरा में खेत में करंट आने से धान की रोपाई कर रही एक महिला की मौत हो गई वहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं. कोसीकलां थाने के प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि यह घटना नगरिया सात बिसा गांव की है, जहां शुक्रवार को चंदर के खेत में 18 महिलाएं और चार पुरुष रोपाई कर रहे थे.

उन्होंने बताया कि तभी खेत के ऊपर से गुजर रहा बिजली एक तार टूटकर बिजली के खंभे से टकराया और खेत में करंट आ गया जिससे वहां पानी में काम कर रहे अधिकांश मजदूर झटका लगने से दूर जा गिरे. यह भी पढ़ें : मोदी सरनेम पर आपत्तिजनक टिप्पणी केस में राहुल गांधी रांची कोर्ट में नहीं हुए हाजिर

उन्होंने बताया कि करंट की चपेट में आई चार महिलाओं को खेत मालिक और आसपास काम कर रहे लोग लेकर तुरंत निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन महिला चंचल (29) की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. उन्होंने बताया कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई जबकि तीन घायल महिलाओं ममता, रेखा और निशा का इजाल जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).