एजेंसी न्यूज

मेटाडोर ने बैरियर तोड़ा, हैड कॉन्स्टेबल की मौत तथा एक अधिकारी घायल

दोनों को तत्काल इलाज के लिए बरेली में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शर्मा की बुधवार सुबह मौत हो गयी।

मेटाडोर ने बैरियर तोड़ा, हैड कॉन्स्टेबल की मौत तथा एक अधिकारी घायल
जमात

बरेली (उप्र), छह मई जिले की रामपुर सीमा में लगे एक बैरियर को मंगलवार रात एक डीसीएम मेटाडोर ने टक्कर मार दी, जिससे वहां ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक (अपराध) राजकुमार भारद्वाज घायल हो गए तथा जख्मी हैड कॉन्स्टेबल सत्य प्रकाश शर्मा की बुधवार सुबह मौत हो गयी।

दोनों को तत्काल इलाज के लिए बरेली में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शर्मा की बुधवार सुबह मौत हो गयी।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के मद्देनजर बरेली जनपद की रामपुर सीमा में बैरियर लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे रामपुर की तरफ से आ रही डीसीएम को जांच दल ने रुकने का इशारा किया जिस पर चालक ने वाहन को तेज गति से भगाना शुरू कर दिया और वह बैरियर से टकरा गया।

पांडेय ने बताया कि इस हादसे में वहां तैनात इंस्पेक्टर (क्राइम) राजकुमार भारद्वाज व थाना मीरगंज के हैड कॉन्स्टेबल सत्य प्रकाश शर्मा घायल हो गए। बाद में शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गयी , जबकि भारद्वाज का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने डीसीएम मेटाडोर को कब्जे में ले किया है और चालक को हिरासत में ले लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).