देश की खबरें | चिकित्सा की परास्नातक परीक्षाएं टाल दी जाएं: महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए चिकित्सा के परास्नातक छात्रों की परीक्षा टाल दी जाए।
मुंबई, 25 जून महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए चिकित्सा के परास्नातक छात्रों की परीक्षा टाल दी जाए।
जन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि चिकित्सा के परास्नातक छात्रों को राज्य में कोविड-19 के मरीजों और मामलों को देखना होता है।
यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत.
उन्होंने कहा कि या तो उनकी परीक्षाएं टाल दी जाएं या जो छात्र परीक्षा दे रहे हैं उन्हें उत्तीर्ण घोषित कर दिया जाए।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य ने केंद्र को अपनी स्थिति से अवगत करा दिया है।
यह भी पढ़े | वाराणसी के लंगड़ा आम के बाद अब काला चावल बढ़ाएगा विदेशियों का जायका, ऑस्ट्रेलिया होगा निर्यात.
टोपे ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ज्यादातर परीक्षाएं अगस्त में होती हैं और वह तैयारियों में व्यस्त रहते हैं। लेकिन वर्तमान संकट को देखते हुए कोविड-19 मरीजों का उपचार करने और मानसून जनित अन्य रोगों के मरीजों को देखने के लिए हमें इन डॉक्टरों की जरूरत है।”
उन्होंने कहा, “इसीलिए हमने केंद्र से अनुरोध किया है कि इन डॉक्टरों की परीक्षाएं या तो टाल दी जाएं या उन्हें उत्तीर्ण घोषित कर दिया जाए। जो भी करें लेकिन उन्हें स्वास्थ्य सेवा में तैनात रखा जाए।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)