Russia Ukraine: मास्टरकार्ड और वीजा यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रूस में अपनी सेवाएं बंद कर रहे हैं
मास्टरकार्ड और वीजा ने यह जानकारी दी. मास्टरकार्ड ने शनिवार को कहा कि रूसी बैंकों की ओर से जारी कार्ड को अब उसका नेटवर्क स्वीकार नहीं करेगा. साथ ही किसी अन्य देश में जारी हुआ कार्ड रूस के स्टोर अथवा एटीएम में काम नहीं करेगा.

मास्टरकार्ड ने एक बयान में कहा,‘‘ हमने जल्दबादी में यह फैसला नहीं लिया है.’’ कंपनी ने कहा की उपभोक्ताओं, सझादारों और सरकारों से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है. वहीं वीजा ने कहा कि वह आने वाले दिनों में रूस में सभी लेन देन पर रोक लगाने के लिए उपभोक्ताओं और साझेदारों के साथ काम कर रहा है. यह भी पढ़ें : Russia Ukraine : रूस-यूक्रेन युद्ध भी दोस्ती को नहीं कर पाई कमजोर, एक दोस्त ने दूसरे के लिए छोड़ दी फ्लाइट
उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एल केली ने एक बयान में कहा,‘‘हम यूक्रेन पर रूस के गैर उकसावे वाले आक्रमण और जो घटनाएं देख रहे हैं,उसके बाद कदम उठाने के लिए मजबूर हैं.’’ केली ने कहा,‘‘ यह युद्ध और शांति तथा स्थिरता पर मंडरा रहा खतरा यह मांग करता है कि हम अपने मूल्यों के अनुरूप जवाब दें.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2022 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).