विदेश की खबरें | यूक्रेन के जोपोरिज्जिया क्षेत्र में जबरदस्त विस्फोट हुए: आईएईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वैश्विक परमाणु निगरानी संस्था ने एक बयान में बताया कि जोपोरिज्जिया में सुबह जबरदस्त विस्फोट हुए। संस्था ने रूसी कब्जे वाले संयंत्र में ‘‘परमाणु हादसे को रोकने में मदद करने के वास्ते तत्काल उपाय’’ किये जाने का आह्वान किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वैश्विक परमाणु निगरानी संस्था ने एक बयान में बताया कि जोपोरिज्जिया में सुबह जबरदस्त विस्फोट हुए। संस्था ने रूसी कब्जे वाले संयंत्र में ‘‘परमाणु हादसे को रोकने में मदद करने के वास्ते तत्काल उपाय’’ किये जाने का आह्वान किया।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने बताया कि दो विस्फोट हुए जिनमें से एक शनिवार की शाम को जबकि दूसरा रविवार की सुबह जापोरिज्जिया संयंत्र के पास हुआ।

यूक्रेन पर रूस द्वारा 24 फरवरी को शुरू किये गये हमले के शुरुआती दिनों में रूसी सैनिकों द्वारा संयंत्र पर कब्जा करने के बाद से परमाणु तबाही की आशंका सबसे ज्यादा है।

बयान में कहा गया है कि जापोरिज्जिया केंद्र के आईएईए विशेषज्ञों ने रविवार की सुबह 12 से अधिक विस्फोट होने की सूचना दी।

आईएईए के बयान में कहा गया है कि बिजली संयंत्र में कई इमारतें, प्रणालियां और उपकरण गोलाबारी में क्षतिग्रस्त हो गए।

इसमें कहा गया है कि हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

ग्रॉसी ने कहा कि गोलाबारी की खबरें ‘‘बेहद परेशान करने वाली’’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जो भी इसके पीछे है, उसे इन हमलों को तुरंत रोकना चाहिए।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू