देश की खबरें | कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है मास्क :अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के प्रसार पर किये गये एक अध्ययन में इसके हवा के माध्यम से फैल सकने का दावा किया गया है, लेकिन यह भी कहा गया है कि मास्क पहनने जैसे एहतियाती उपाय सुरक्षा कवच का काम कर सकते हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, पांच जनवरी कोरोना वायरस के प्रसार पर किये गये एक अध्ययन में इसके हवा के माध्यम से फैल सकने का दावा किया गया है, लेकिन यह भी कहा गया है कि मास्क पहनने जैसे एहतियाती उपाय सुरक्षा कवच का काम कर सकते हैं।

यह अध्ययन यहां स्थित सीएसआईआर-सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मोलेक्युलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) तथा सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी (आईएमटेक), चंडीगढ़ ने किया है।

सीसीएमबी ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि वैज्ञानिकों ने हैदराबाद और चंडीगढ़ के तीन-तीन अस्पतालों में यह पता लगाने की कोशिश की थी कि अस्पताल के वार्ड से लिये गये हवा के नमूने में भी क्या वायरस की मौजूदगी हो सकती है।

उन्होंने नमूने की जांच आरटी-पीसीआर पद्धति से की।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इस अध्ययन में वायरस अस्पताल के कोविड-19 वार्ड से लिये गये हवा के नमूनों में पाया गया, लेकिन गैर कोविड-19 से लिये गये नमूनों में इसकी पुष्टि नहीं हुई। इससे यह जाहिर होता है कि अस्पताल में इन दोनों क्षेत्रों का सीमांकन करना एक प्रभावी रणनीति है। ’’

अध्ययन से यह भी प्रदर्शित होता है कि हवा में सार्स- सीओवी-2 (कोविड-19 का वायरस) की मौजूदगी का संबंध वार्ड या कमरे में कोविड-19 मरीजों की संख्या, उनमें इस रोग के लक्षणों और इससे ग्रसित रहने की अवधि से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।

अध्ययन में यह कहा गया है कि कोविड-19 के मरीजों ने कमरे में जब ज्यादा समय बिताया, तब हवा में वायरस दो घंटे से अधिक समय तक पाया गया और यह मरीजों के बैठने के स्थानों से दो मीटर से अधिक दूरी पर भी (हवा में) पाया गया।

सीसीएमबी के निदेशक राकेश मिश्रा ने कहा कि अध्ययन के नतीजों से यह प्रदर्शित होता है कि कोरोना वायरस हवा में कुछ देर तक मौजूद रह सकता है, लेकिन महामारी के नियंत्रण के लिए पहले से किये जा रहे एहतियाती उपायों को और मजबूत करने की जरूरत है।

आईएमटेक के निदेशक संजीव खोसला ने कहा, ‘‘टीकों के उपलब्ध होने तक, सामाजिक उपाय:जैसे कि मास्क पहनना सर्वश्रेष्ठ एहतियाती कदम है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Western Railway Jumbo Block: मुंबई की पश्चिम लाइन पर 19 अप्रैल को 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, सांताक्रूज़-गोरेगांव के बीच ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त