जरुरी जानकारी | एडीबी के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए मसातो कांडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने सोमवार को कहा कि मसातो कांडा ने बहुपक्षीय विकास बैंक के 11वें अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने सोमवार को कहा कि मसातो कांडा ने बहुपक्षीय विकास बैंक के 11वें अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

एडीबी ने एक बयान में कहा कि कांडा ने मसात्सुगु असकावा का स्थान लिया है।

अंतर्राष्ट्रीय वित्त और विकास नीति में लगभग चार दशकों के अनुभव के साथ, कांडा को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान उनके निर्णायक हस्तक्षेप के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है।

बयान में कहा गया है कि जापान के अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने अभिनव वित्तीय समाधानों की शुरुआत करने और नीतिगत कार्रवाइयों को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे बाजारों को स्थिर करने में मदद मिली।

इसमें कहा गया है कि कांडा की नियुक्ति, एडीबी के चल रहे विकास और अपने विकासशील सदस्य देशों की गतिशील जरूरतों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

बैंक ने कहा कि चूंकि बैंक रणनीतिक विकास के नए चरण में प्रवेश कर रहा है, इसलिए उनका नेतृत्व एडीबी की मजबूत विरासत को आगे बढ़ाएगा और साथ ही संस्था को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों से निपटने के लिए तैयार करेगा।

वर्ष 1966 में स्थापित एडीबी के 69 सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\