एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी का मुनाफा दूसरी तिमाही में चार गुना बढ़कर 2,112.5 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में चार गुना से अधिक बढ़कर 2,112.5 करोड़ रुपये हो गया।

जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी का मुनाफा दूसरी तिमाही में चार गुना बढ़कर 2,112.5 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में चार गुना से अधिक बढ़कर 2,112.5 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री से उसका मुनाफा बढ़ा है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 486.9 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

एमएसआई के मुताबिक, आलोच्य तिमाही में उसकी कुल परिचालन आय एक साल पहले के 20,550.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 29,942.5 करोड़ रुपये हो गयी।

वाहन विनिर्माता ने दूसरी तिमाही के दौरान कुल 5,17,395 वाहनों की बिक्री की जो किसी भी तिमाही की तुलना में उसकी सर्वाधिक बिक्री है। इस दौरान कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री 4,54,200 इकाई रही।

मारुति सुजुकी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की किल्लत होने से करीब 35,000 वाहनों के उत्पादन पर असर पड़ा। पिछले साल की समान तिमाही में भी इन उपकरणों की भारी किल्लत होने से कंपनी की बिक्री 3,79,541 इकाई रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2022 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).