एजेंसी न्यूज

मारुति सुजुकी का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत घटकर 1,322 करोड़ रुपये

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,830.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

मारुति सुजुकी का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत घटकर 1,322 करोड़ रुपये
जमात

नयी दिल्ली, 13 मई देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 27.77 प्रतिशत घटकर 1,322.3 करोड़ रुपये पर आ गया। बिक्री घटने, प्रचार पर अधिक खर्च और मूल्यह्रास खर्च की वजह से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,830.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध बिक्री 15.2 प्रतिशत घटकर 18,207.7 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 21,473.1 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान कंपनी की कुल कार बिक्री 16 प्रतिशत घटकर 3,85,025 इकाई रह गई।

पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध लाभ 25.78 प्रतिशत घटकर 5,677.6 करोड़ रुपये पर आ गया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में 7,650.6 करोड़ रुपये रहा था।

बीते वित्त वर्ष में कंपनी की शुद्ध बिक्री घटकर 75,660.6 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 86,068.5 करोड़ रुपये रही थी।

पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 16.1 प्रतिशत घटकर 15,63,297 इकाई रह गई। इनमें से 1,02,171 इकाइयों का निर्यात किया गया।

कंपनी ने कहा कि बिक्री में कमी, प्रचार पर ऊंचे खर्च और मूल्यह्रास खर्च की वजह से वित्त वर्ष के दौरान उसके मुनाफे में कमी आई है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 2019-20 के लिए 60 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).