खेल की खबरें | मार्श और स्टार्क चमके, आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज की टीम पांच मैचों की श्रृंखला के पहले तीन मैच जीतकर पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर चुकी है और बुधवार को लगातार चौथा मैच जीतने के भी बेहद करीब थी। टीम को अंतिम ओवर में 11 रन की दरकार थी लेकिन स्टार्क ने लगातार पांच गेंद खाली फेंकी और फिर अंतिम गेंद पर छक्का पड़ा जिससे आस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज की टीम 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट पर 185 रन ही बना सकी।

वेस्टइंडीज की टीम पांच मैचों की श्रृंखला के पहले तीन मैच जीतकर पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर चुकी है और बुधवार को लगातार चौथा मैच जीतने के भी बेहद करीब थी। टीम को अंतिम ओवर में 11 रन की दरकार थी लेकिन स्टार्क ने लगातार पांच गेंद खाली फेंकी और फिर अंतिम गेंद पर छक्का पड़ा जिससे आस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज की टीम 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट पर 185 रन ही बना सकी।

आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो बार बारिश के खलल के बीच छह विकेट पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया। मार्श ने 44 गेंद में 75 रन की पारी खेली और श्रृंखला में तीसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने कप्तान आरोन फिंच (53) के साथ दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की।

इसके जवाब में सलामी बल्लेबाजों लेंडल सिमंस और एविन लुईस ने 4.5 ओवर में 62 रन जोड़कर वेस्टइंडीज को तूफानी शुरुआत दिलाई। कलाई के स्पिनर एडम जंपा ने लुईस को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। लुईस ने 14 गेंद में 31 रन बनाए।

मार्श ने इसके बाद क्रिस गेल (01) को पवेलियन भेजकर अपना पहला विकेट हासिल किया। मार्श ने 16वें ओवर में निकोलस पूरन (16) और सिमंस (48 गेंद में 72 रन) को लगातार गेंदों पर आउट करके आस्ट्रेलिया की जीत की राह बनाई।

वेस्टइंडीज को अंतिम दो ओवर में 36 रन की दरकार थी। एंड्रयू रसेल (नाबाद 24) और फाबियन एलेन (29) ने रिली मेरेडिथ के 19वें ओवर में 25 रन बटोरे। रसेल ने पहली गेंद पर छक्का मारा जबकि इसके बाद एलेन ने लगातार तीन छक्के जड़े। एलेन अंतिम गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे।

अंतिम ओवर में अब 11 रन की दरकार थी। स्टार्क ने रसेल को शुरुआती पांच गेंद खाली डालकर आस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\