विदेश की खबरें | मंगल ग्रह के लिए प्रक्षेपण के बाद सही काम कर रहा है यान: संयुक्त अरब अमीरात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमीरात मंगल अभियान के परियोजना निदेशक ओमरान शरफ ने पत्रकारों से कहा कि यान संकेत भेज रहा है।

अमीरात मंगल अभियान के परियोजना निदेशक ओमरान शरफ ने पत्रकारों से कहा कि यान संकेत भेज रहा है।

शरफ ने बताया कि उनका दल डेटा का निरीक्षण करेगा, लेकिन अभी तक सब ठीक प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़े | यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के नेताओं ने की कोरोना वायरस कोष पर एकता की अपील.

मंगल ग्रह के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण जापान से सोमवार को किया गया। यह अरब जगत का पहला अंतरग्रहीय अभियान है।

यूएई के इस यान का नाम ‘आमल’ या उम्मीद है, जिसे जापान के एच-2ए रॉकेट के जरिए दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से रवाना किया गया। इसके साथ ही इस यान की मंगल तक की सात महीने की यात्रा आरंभ हो गई।

यह भी पढ़े | अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात ने मंगल के लिए अपना पहला मिशन किया लॉन्च.

इससे पहले इसे 15 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण प्रक्षेपण पांच दिन टाल दिया गया था।

खगोलविद फ्रेड वॉटसन ने कहा, ‘‘यह बेहद खुशी की बात है कि सभी चीजें तय तरीके से हो रही हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सब ठीक है। अंतरिक्ष अन्वेषण के मामले में यह एक बहुत बड़ा कदम है कि यूएई जैसे राष्ट्र ने मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजने जैसा बढ़ा कदम उठाया है। ’’

‘आमल’ के फरवरी 2021 तक मंगल पर पहुंचने की उम्मीद है, जब यूएई अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगा।

इस मंगलयान में ऊपरी वायुमंडल और जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए तीन उपकरण हैं और इसके कम से कम दो साल तक मंगल के चक्कर लगाने की योजना है।

यूएई ने कहा कि वह पहली बार अलग-अलग मौसम के दौरान मंगल ग्रह के वायुमंडल का पूरा दृश्य मुहैया कराएगा।

एपी निहारिका सिम्मी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\