देश की खबरें | आगरा में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, पति व ससुर हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की दाऊजी विहार कॉलोनी में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। उसके परिजनों ने देहज हत्या का आरोप लगाया है।

आगरा, 22 जुलाई आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की दाऊजी विहार कॉलोनी में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। उसके परिजनों ने देहज हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि उसके पति और ससुर को हिरासत में लिया गया है।

मृतक के भाई गोविंद ने बताया कि उसकी बहन कविता की शादी 27 फरवरी 2020 को जगदीशपुरा के दाऊजी विहार कॉलोनी के हरिओम से हुई थी और उनकी तीन वर्षीय बेटी और 10 माह का बेटा है।

उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही हरिओम और ससुर दौलतराम समेत अन्य करीबी रिश्तेदार दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को परेशान करते थे।

उसने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे हरिओम ने कविता की तबीयत खराब होने की बात कह कर उसे बुलाया था और जब वह बहन की ससुराल पहुंचा तो पुलिस वहां मौजूद थी।

कविता के पिता किशन सिंह ने पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना जगदीशपुरा प्रभारी आनंदवीर ने बताया कि पीड़िता के पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO