देश की खबरें | आगरा में गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के पिढोरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कथित रूप से गृहक्लेश के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आगरा (उत्तर प्रदेश), 23 मार्च आगरा के पिढोरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कथित रूप से गृहक्लेश के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृतका के मायके वालों ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मृतका राखी के माता-पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि उसका विवाह 11 महीने पहले हुआ था और ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

पिढ़ौरा थाने के पुलिस निरीक्षक प्रभुदयाल ने बताया कि राखी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतका के अभिभावकों से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now