एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | लगातार पांचवें दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 61,000 के पार पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 460 अंक उछलकर 61,000 के पार पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी निवेश के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं आईटीसी के शेयरों में जोरदार लिवाली से बाजार में तेजी आई।

जरुरी जानकारी | लगातार पांचवें दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 61,000 के पार पहुंचा

मुंबई, 28 अप्रैल घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 460 अंक उछलकर 61,000 के पार पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी निवेश के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं आईटीसी के शेयरों में जोरदार लिवाली से बाजार में तेजी आई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 463.06 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,112.44 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने एक समय 560.08 अंक तक की छलांग भी लगाई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी भी 149.95 अंक यानी 0.84 प्रतिशत चढ़कर 18,065 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से विप्रो ने सर्वाधिक 2.89 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। नेस्ले, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

एशिया के अन्य बाजारों में कोरिया के कॉस्पी, जापान के निक्की, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग सूचकांक में भी तेजी का दौर रहा।

यूरोप के शेयर बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में बृहस्पतिवार को बढ़त दर्ज की गई थी।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत चढ़कर 78.72 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने फिर से भारतीय बाजारों में पूंजी डालनी शुरू कर दी है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,652.95 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2023 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).