देश की खबरें | बाजार तय करेगा कि सभी टी20 लीग सफल होंगी या नहीं: एलार्डिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस को लगता है कि टी20 लीग के तेजी से हो रहे प्रसार से निश्चित रूप से नये दर्शक मिले हैं लेकिन लंबे समय में कितनी लीग बचेंगी, यह तो बाजार की मांग ही तय करेगी।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस को लगता है कि टी20 लीग के तेजी से हो रहे प्रसार से निश्चित रूप से नये दर्शक मिले हैं लेकिन लंबे समय में कितनी लीग बचेंगी, यह तो बाजार की मांग ही तय करेगी।

फ्रेंचाइजी टी20 लीग की बढ़ोतरी से विश्व क्रिकेट विभाजित हो गया है क्योंकि इनसे मिलने वाली अत्यधिक लुभावनी राशि शीर्ष प्रतिभाओं को क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप के प्रति आकर्षित कर रही हैं लेकिन इसका जवाबी तर्क है कि ये काफी अधिक हो जाएंगी।

पिछले एक महीने में संयुक्त अरब अमीरात में आईएलटी20 (अंतरराष्ट्रीय लीजेंड्स टी20), दक्षिण अफ्रीका में एसए टी20, बांग्लादेश में बीपीएल हो रही हैं और अब पाकिस्तान में पीएसएल भी शुरू हो जाएगी।

एलार्डिस ने पीटीआई से कहा, ‘‘देखिये मुझे लगता है कि टी20 लीग खेल में नया आयाम जोड़ रही हैं। खेल का संतुलन खेल के पारंपरिक प्रारूपों और टी20 लीग के बीच बदल रहा है। ’’

वह यहां ‘ग्लोबल बिजनेस समिट 2023’ में हिस्सा लेने के लिये आए हुए हैं।

एलार्डिस ने कहा, ‘‘कुछ लीग काफी सफल हैं, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) भारत में सफल आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) आयोजित करता है और कुछ अन्य देश भी कुछ सफल लीग करा रहे हैं। बाजार तय करेगा कि समय के साथ ये सभी सफल होंगी या नहीं। लेकिन ज्यादातर देशों में टी20 लीग ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को लुभाने में सफल हो रही हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट