एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में सूचीबद्ध देश की शीर्ष 10 कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में सबसे अधिक तेजी हुई।

जरुरी जानकारी | शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली, दो जुलाई शेयर बाजार में सूचीबद्ध देश की शीर्ष 10 कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में सबसे अधिक तेजी हुई।

पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,739.19 अंक या 2.76 फीसदी उछला। सेंसेक्स शुक्रवार को 803.14 अंक या 1.26 प्रतिशत उछलकर अपने उच्चतम स्तर 64,718.56 पर बंद हुआ।

बाजार में आई इस तेजी के चलते शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 1,88,050.82 करोड़ रुपये बढ़ गया।

एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 32,600.19 करोड़ रुपये बढ़कर 9,51,584.36 करोड़ रुपये हो गया।

टीसीएस के मूल्यांकन में 30,388.43 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और इसका बाजार मूल्यांकन 12,07,669.91 करोड़ रुपये हो गया।

इंफोसिस का मूल्यांकन 28,862.38 करोड़ रुपये बढ़कर 5,54,091.27 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 23,984.28 करोड़ रुपये बढ़कर 17,25,704.60 करोड़ रुपये हो गया।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक रहा। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी, एसबीआई और भारती एयरटेल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2023 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).