जरुरी जानकारी | बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 86 अंक चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही। मासिक वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के निपटान और अमेरिकी बाजारों में सुस्ती के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए।
मुंबई, 30 नवंबर स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही। मासिक वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के निपटान और अमेरिकी बाजारों में सुस्ती के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 86.53 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,988.44 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सूचकांक 67,069.89 के उच्चतम और 66,610.35 के निचले स्तर पर पहुंच गया।
कारोबार के दौरान भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन लगातार दूसरे दिन 4,000 अरब डॉलर से ऊपर बना रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.55 अंक यानी 0.18 प्रतिशत बढ़कर 20,133.15 पर बंद हुआ।
टाटा टेक्नोलॉजीज और गांधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया) लिमिटेड के शेयर जोरदार बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए। इससे बाजार में उम्मीद बढ़ी है।
सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टाइटन, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व में उल्लेखनीय बढ़त हुई।
दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और भारतीय स्टेट बैंक नुकसान में रहे।
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए।
यूरोपीय बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत चढ़कर 83.80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 71.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
बुधवार को सेंसेक्स 727.71 अंक बढ़कर 66,901.91 पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी 206.90 अंक चढ़कर 20,096.60 पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2023 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

