एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में बाजार गिरावट से उबरा, सेंसेक्स 237 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती कारोबार में पिछले सत्र की गिरावट से उबरते नजर आए।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में बाजार गिरावट से उबरा, सेंसेक्स 237 अंक चढ़ा

मुंबई, 20 मार्च वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती कारोबार में पिछले सत्र की गिरावट से उबरते नजर आए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 237.36 अंक बढ़कर 72,249.41 अंक पर पहुंच गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 74.25 अंक चढ़कर 21,891.70 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, नेस्ले, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और विप्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

दूसरी तरफ जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,421.48 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत गिरकर 87.23 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

मंगलवार को सेंसेक्स 736.37 अंक गिरकर 72,012.05 अंक और निफ्टी 238.25 अंक फिसलकर 21,817.45 अंक पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).