जरुरी जानकारी | मुद्रास्फीति के आंकड़ों से बाजार ने शुरुआती लाभ गंवाया, सेंसेक्स में मामूली बढ़त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बावजूद सोमवार को सेंसेक्स मामूली लाभ के साथ बंद हुआ। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े आने के बाद बाजार ने अपना शुरुआती लाभ गंवा दिया। हालांकि आखिर में बाजार लाभ के साथ बंद हुए।
मुंबई, 15 नवंबर वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बावजूद सोमवार को सेंसेक्स मामूली लाभ के साथ बंद हुआ। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े आने के बाद बाजार ने अपना शुरुआती लाभ गंवा दिया। हालांकि आखिर में बाजार लाभ के साथ बंद हुए।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 32.02 अंक या 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,718.71 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.70 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 18,109.45 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत चढ़ गया। आईटीसी, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।
वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो तथा एसबीआई के शेयरों में गिरावट रही।
आनंद राठी के प्रमुख इक्विटी शोध (बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘एशियाई बाजारों के मिले-जुले रुख के बावजूद सोमवार को भारतीय बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुले। एशियाई बाजारों में चीन में गिरावट रही, जबकि वहां उपभोक्ता खर्च के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं।’’
दोपहर के कारोबार में बाजार ने अपना शुरुआती लाभ गंवा दिया। हालांकि स्वास्थ्य सेवा, आईटी और प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लिवाली का सिलसिला चला।
सोलंकी ने कहा कि अक्टूबर माह की थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 12.54 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सितंबर में यह 10.66 प्रतिशत और अक्टूबर 2020 में 1.31 प्रतिशत पर थी। मुद्रास्फीति के आंकड़ों की वजह से दोपहर के कारोबार में बाजार ने अपना शुरुआती लाभ गंवा दिया।
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। हांगकांग के हैंगसेंग, जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2021 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

