एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी कोष की निरंतर निकासी के बीच शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, क्योंकि विदेशी कोषों की लगातार निकासी और वैश्विक व्यापार युद्ध को लेकर अनिश्चितताओं ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।

जरुरी जानकारी | विदेशी कोष की निरंतर निकासी के बीच शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट

मुंबई, सात मार्च प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, क्योंकि विदेशी कोषों की लगातार निकासी और वैश्विक व्यापार युद्ध को लेकर अनिश्चितताओं ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।

दो दिनों की राहत के बाद, 30 शेयरों वाला बीएसई प्रमुख सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 243.51 अंक गिरकर 74,096.58 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 53.35 अंक टूटकर 22,491.35 पर आ गया।

सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, जोमैटो, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट रही।

वहीं, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो और एक्सिस बैंक के शेयर फायदे में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान के साथ बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट सपाट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार रात भर के सौदों में गिरावट के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 2,377.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,617.80 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत बढ़कर 69.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बृहस्पतिवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 609.86 अंक उछलकर 74,340.09 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 207.40 अंक बढ़कर 22,544.70 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).