जरुरी जानकारी | बाजार पूंजीकरण 343.48 लाख करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सोमवार को अब तक के उच्चतम स्तर 343.48 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सोमवार को अब तक के उच्चतम स्तर 343.48 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय जनता पार्टी के तीन राज्यों के चुनावों में शानदार जीत के बाद बाजार में आई तेजी से बाजार पूंजीकरण बढ़ा है। बाजार में उछाल के साथ निवेशकों की संपत्ति 5.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,383.93 अंक यानी 2.05 प्रतिशत उछलकर अबतक के उच्चतम स्तर 68,865.12 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 68,918.22 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स में 20 मई, 2022 के बाद एक दिन में आई यह सबसे बड़ी तेजी है।

इसके साथ, बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5.81 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 343.48 लाख करोड़ रुपये हो गया जो शुक्रवार को 337.67 करोड़ रुपये था।

बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से बुधवार को पहली बार 4,000 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें