जरुरी जानकारी | बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.52 लाख करोड़ रुपये घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,52,979.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।
नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,52,979.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 885.12 अंक या 1.33 प्रतिशत के नुकसान में रहा।
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 34,876.78 करोड़ रुपये घटकर 15,55,531.53 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 27,827.08 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 12,78,564.03 करोड़ रुपये रह गया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 18,103.6 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,86,223.02 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस की 17,171.75 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,70,574.90 करोड़ रुपये रह गई।
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 13,518.4 करोड़ रुपये घटकर 6,53,120.67 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी के मूल्यांकन में 12,533.27 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,46,537.83 करोड़ रुपये पर आ गया।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 11,512.75 करोड़ रुपये घटकर 5,02,678.77 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का 10,387.09 करोड़ रुपये के नुकसान से 11,54,748.49 करोड़ रुपये पर आ गया।
भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 5,139.88 करोड़ रुपये घटकर 5,30,896.08 करोड़ रुपये पर आ गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 1,909.18 करोड़ रुपये घटकर 5,92,342.82 करोड़ रुपये रह गया।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2023 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

