जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीष्र 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के सामूहिक बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,02,779.4 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के सामूहिक बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,02,779.4 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।
बीते सप्ताह बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 526.51 अंक या 1.29 प्रतिशत की गिरावट आई।
यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 179 नए मामले, कुल संख्या 13,348 हुयी.
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), इन्फोसिस, एचडीएफसी तथा कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण चढ़ गया।
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 39,355.06 करोड़ रुपये घटकर 14,71,081.28 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 19,681.25 करोड़ रुपये घटकर 10,36,596.28 करोड़ रुपये तथा एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 19,097.85 करोड़ रुपये घटकर 6,59,894.13 करोड़ रुपये पर आ गया।
भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 12,875.11 करोड़ रुपये गिरकर 2,19,067.91 करोड़ रुपये रह गई। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का बाजार पूंजीकरण 7,842.49 करोड़ रुपये घटकर 2,24,447.24 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक के बाजार मूल्यांकन में 3,927.64 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 2,73,075.43 करोड़ रुपये पर आ गया।
इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 8,540.12 करोड़ रुपये बढ़कर 4,80,291.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में 3,290.64 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 2,64,555.97 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 2,795.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,05,330.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में 502.83 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 3,51,986.24 करोड़ रुपये रहा।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2020 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

