जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 1.38 लाख करोड़ रुपये घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 1,38,839.83 करोड़ रुपये की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ।
नयी दिल्ली, दो अगस्त सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 1,38,839.83 करोड़ रुपये की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 522.01 अंक या 1.36 प्रतिशत के नुकसान में रहा।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 50,239.78 करोड़ रुपये घटकर 13,10,323.21 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 46,374.63 करोड़ रुपये घटकर 5,67,877.74 करोड़ रुपये पर आ गया।
आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 22,631.74 करोड़ रुपये घटकर 2,24,659.85 करोड़ रुपये तथा एचडीएफसी की 10,078.06 करोड़ रुपये घटकर 3,09,254.09 करोड़ रुपये रह गई।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.
आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 6,815.12 करोड़ रुपये घटकर 2,38,660.74 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 2,700.5 करोड़ रुपये घटकर 3,02,701.60 करोड़ रुपये रह गया।
इस रुख के उलट समीक्षाधीन सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 47,054.91 करोड़ रुपये बढ़कर 8,56,463.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इन्फोसिस की बाजार हैसियत 18,591.83 करोड़ रुपये बढ़कर 4,11,554.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 3,481.72 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,70,600.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 740.11 करोड़ रुपये बढ़कर 5,19,931.93 करोड़ रुपये रहा।
शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी तथा आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2020 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

