एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 71,301 करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 71,301.34 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। कम कारोबारी सत्रों के सप्ताह के दौरान सबसे अधिक लाभ में भारती एयरटेल रही।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 71,301 करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली, 10 मार्च सेंसेक्स की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 71,301.34 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। कम कारोबारी सत्रों के सप्ताह के दौरान सबसे अधिक लाभ में भारती एयरटेल रही।

पिछले सप्ताह रिकॉर्ड बनाने के सिलसिले के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 374.04 अंक या 0.50 प्रतिशत चढ़ गया।

शुक्रवार को ‘महाशिवरात्रि’ के अवसर पर शेयर बाजार बंद थे।

सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 74,119.39 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। उसी दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22,493.55 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ।

समीक्षाधीन सप्ताह में जहां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत घट गई।

सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 38,726.67 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,448.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में 13,476.16 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 7,03,393.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 12,243.35 करोड़ रुपये बढ़कर 10,98,707.88 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 3,099.76 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,63,581.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1,469.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,921.57 करोड़ रुपये और टीसीएस का मूल्यांकन 1,157.79 करोड़ रुपये बढ़कर 14,87,070.15 करोड़ रुपये रहा।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 1,127.8 करोड़ रुपये बढ़कर 5,68,753.81 करोड़ रुपये हो गया।

इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 15,875.81 करोड़ रुपये घटकर 6,71,121.34 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 15,391.94 करोड़ रुपये घटकर 20,01,358.50 करोड़ रुपये रह गई।

एलआईसी के मूल्यांकन में 6,166.87 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,48,596.89 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2024 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).