जरुरी जानकारी | शीर्ष 10 में सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये घटा, एसबीआई को सबसे ज्यादा नुकसान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,09,947.86 करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सबसे अधिक नुकसान हुआ।
नयी दिल्ली, छह अगस्त बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,09,947.86 करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सबसे अधिक नुकसान हुआ।
पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स में 438.95 अंक या 0.66 फीसदी की गिरावट हुई।
शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस नुकसान में रहे, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के बाजार मूल्यांकन में वृद्धि हुई।
एसबीआई का मूल्यांकन 38,197.34 करोड़ रुपये घटकर 5,11,603.38 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 17,201.84 करोड़ रुपये घटकर 6,79,293.90 करोड़ रुपये हो गया।
आईटीसी का मूल्यांकन 16,846.18 करोड़ रुपये घटकर 5,66,886.01 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 14,366.34 करोड़ रुपये घटकर 4,32,932.18 करोड़ रुपये रह गया।
सप्ताह के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 11,806 करोड़ रुपये कम होकर 16,98,270.74 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 9,069.42 करोड़ रुपये घटकर 5,98,299.92 करोड़ रुपये था।
हालांकि, इस सप्ताह टीसीएस का मूल्यांकन 31,815.45 करोड़ रुपये बढ़कर 12,59,555.25 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन भी बढ़ा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईटीसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

