एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.34 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 2,34,565.53 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.34 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली, 29 जून सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 2,34,565.53 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,650.73 अंक या दो प्रतिशत चढ़ गया। शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 69,556.91 करोड़ रुपये बढ़कर 20,51,590.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों में सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज ही रही।

भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 51,860.65 करोड़ रुपये बढ़कर 11,56,329.94 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 37,342.73 करोड़ रुपये बढ़कर 15,44,624.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 26,037.88 करोड़ रुपये बढ़कर 5,88,213.55 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 24,649.73 करोड़ रुपये बढ़कर 10,43,037.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 13,250.87 करोड़ रुपये बढ़कर 6,05,523.65 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 8,389.15 करोड़ रुपये बढ़कर 7,18,788.90 करोड़ रुपये हो गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सप्ताह के दौरान 3,183.91 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 12,45,761.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 293.7 करोड़ रुपये बढ़कर 5,41,850.99 करोड़ रुपये हो गया।

इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 5,494.8 करोड़ रुपये घटकर 6,68,256.29 करोड़ रुपये पर आ गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2025 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).