एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 62,586 करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 62,586.88 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 62,586 करोड़ रुपये घटा

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 62,586.88 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 180.74 अंक या 0.27 प्रतिशत के नुकसान में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.95 अंक या 0.18 प्रतिशत नीचे आया।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 26,308.58 करोड़ रुपये घटकर 12,91,919.56 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 25,296.43 करोड़ रुपये घटकर 5,95,597.10 करोड़ रुपये पर आ गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 5,108.05 करोड़ रुपये घटकर 15,87,553.37 करोड़ रुपये रह गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 3,865.08 करोड़ रुपये घटकर 5,79,373.96 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में 2,008.74 करोड़ रुपये का नुकसान रहा और यह 11,57,145.86 करोड़ रुपये पर आ गया।

इस रुख के उलट बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 20,413.41 करोड़ रुपये बढ़कर 4,73,186.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 8,520.13 करोड़ रुपये बढ़कर 5,19,279.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 1,526.52 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,54,207.44 करोड़ रुपये रही।

आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में 1,296.63 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 6,66,728.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 535.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,34,316.52 करोड़ रुपये रही।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2023 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).