जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.67 लाख करोड़ रुपये घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,67,602.73 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,67,602.73 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 686.83 अंक या 1.09 प्रतिशत के नुकसान में रहा।
सप्ताह के दौरान जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई, वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, अडाणी एंटरप्राइजेज, एसबीआई और एचडीएफसी के मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई।
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 76,821.01 करोड़ रुपये घटकर 17,65,173.47 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 53,641.69 करोड़ रुपये के नुकसान से 12,04,797.55 करोड़ रुपये रहा।
इन्फोसिस की बाजार हैसियत 29,330.33 करोड़ रुपये घटकर 6,60,184.76 करोड़ रुपये रह गई। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 7,705.08 करोड़ रुपये टूटकर 4,64,529.84 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 104.62 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,49,102.84 करोड़ रुपये रह गई।
इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 24,882.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,39,370.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 13,493.73 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 9,09,600.11 करोड़ रुपये तथा अडाणी एंटरप्राइजेज का 8,475.91 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,55,521.65 करोड़ रुपये रहा।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 7,942.90 करोड़ रुपये बढ़कर 5,50,157.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एचडीएफसी का मूल्यांकन 1,129.55 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,86,755.77 करोड़ रुपये रहा।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और अडाणी एंटरप्राइजेज का स्थान रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2022 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

