एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शीर्ष 10 कंपनियों में पांच का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पिछले सप्ताह देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में पांच का कुल बाजार पूंजीकरण 1,01,145.09 करोड़ रुपये बढ़ा, जिसकी अगुवाई टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने की।

जरुरी जानकारी | शीर्ष 10 कंपनियों में पांच का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ा

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर पिछले सप्ताह देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में पांच का कुल बाजार पूंजीकरण 1,01,145.09 करोड़ रुपये बढ़ा, जिसकी अगुवाई टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने की।

समीक्षाधीन अवधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और विप्रो लाभ में रहे, जबकि एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में गिरावट हुई।

बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 112.57 अंक या 0.10 फीसदी चढ़ा।

इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 30,720.62 करोड़ रुपये बढ़कर 13,57,644.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 21,035.95 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार पूंजीकरण 16,04,154.56 करोड़ रुपये हो गया।

इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 17,656.95 करोड़ रुपये बढ़कर 7,83,779.99 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 16,000.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,40,053.55 करोड़ रुपये हो गया।

विप्रो का बाजार पूंजीकरण 15,730.86 करोड़ रुपये बढ़कर 3,82,857.25 करोड़ रुपये हो गया।

दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 18,619.95 करोड़ रुपये घटकर 7,97,609.94 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 15,083.97 करोड़ रुपये घटकर 4,58,838.89 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,727.82 करोड़ रुपये घटकर 4,07,720.88 करोड़ रुपये रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).