एजेंसी न्यूज

Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 42,173 करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 42,173.42 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक लाभ में आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं.

Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 42,173 करोड़ रुपये बढ़ा
Sensex

नयी दिल्ली, 20 नवंबर : सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 42,173.42 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक लाभ में आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं. समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) को छोड़कर शेष आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई. इनमें एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी शामिल हैं. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 131.56 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान में रहा.

सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,706.86 करोड़ रुपये बढ़कर 6,41,898.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 9,614.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 6,70,264.99 करोड़ रुपये रहा.

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 9,403.76 करोड़ रुपये बढ़कर 12,22,781.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 5,869.21 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,65,642.49 करोड़ रुपये और एचडीएफसी की 3,415.33 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,85,234.16 करोड़ रुपये रही. यह भी पढ़ें :Sensex Update: सेंसेक्स 108 अंक चढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी में भी मामूली बढ़त

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 1,508.95 करोड़ रुपये बढ़कर 8,99,489.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एसबीआई का मूल्यांकन 1,383.32 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,37,841.73 करोड़ रुपये रहा. अडाणी एंटरप्राइजेज का बाजार पूंजीकरण 1,271.1 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,58,263.35 करोड़ रुपये रहा. इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 22,866.5 करोड़ रुपये घटकर 17,57,339.72 करोड़ रुपये रह गई. हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 4,757.92 करोड़ रुपये घटकर 5,83,462.25 करोड़ रुपये रह गया. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और अडाणी एंटरप्राइजेज का स्थान रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2022 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).