जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.28 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,28,503.47 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं।
नयी दिल्ली, चार अप्रैल सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,28,503.47 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं।
सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 36,158.22 करोड़ रुपये बढ़कर 11,71,082.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में टीसीएस ही रही। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 20,877.24 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,90,229.35 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 19,842.83 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,63,767.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 17,401.77 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 12,81,644.97 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 12,003.6 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,30,701.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 10,681.76 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,10,775.37 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक की 6,301.56 करोड़ रुपये की वद्धि के साथ 3,57,573.74 करोड़ रुपये रही।
सप्ताह के दौरान बजाज फाइनेंस ने 5,236.49 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार मूल्यांकन 3,17,563.53 करोड़ रुपये रहा।
इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,142.29 करोड़ रुपये घटकर 8,19,474.22 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 171.38 की गिरावट के साथ 4,56,569.82 करोड़ रुपये पर आ गई।
कम कारोबारी सत्र वाले बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो प्रतिशत चढ़ा। सोमवार और शुक्रवार को शेयर बाजार बंद थे।
शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2021 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

