एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 74,240 करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 74,240 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 74,240 करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली, नौ अगस्त सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 74,240 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईटीसी तथा आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ED के ऑफिस पहुंचे.

वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), इन्फोसिस, एचडीएफसी तथा कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 50,556.75 करोड़ रुपये बढ़कर 13,60,879.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह आईसीआइसीआई बैंक की बाजार हैसियत 7,092.05 करोड़ रुपये बढ़कर 2,31,751.90 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 6,241.63 करोड़ रुपये बढ़कर 5,74,119.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 4,690.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,61,153.53 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मूल्यांकन 3,136.95 करोड़ रुपये बढ़कर 3,05,838.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,522.24 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,41,182.98 करोड़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,601.91 करोड़ रुपये घटकर 4,04,952.60 करोड़ रुपये रह गया। कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 5,016.44 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,65,584.08 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 849.96 करोड़ रुपये की कमी के साथ 3,08,404.13 करोड़ रुपये रह गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 505.15 करोड़ रुपये घटकर 5,19,426.78 करोड़ रुपये रह गई।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 433.68 अंक या 1.15 प्रतिशत के लाभ में रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी तथा आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).