जरुरी जानकारी | सोयाबीन डीगम पर आयात शुल्क घटने की अफवाह से बाजार टूटा, विदेशों में बढ़े भाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार में एक बार फिर सोयाबीन डीगम पर आयात शुल्क कम किये जाने की चर्चा जोर पकड़ने से सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेलों के दाम गिर गये। हालांकि, विदेशों में भाव ऊंचे रहने से कच्चे पाम तेल और रिफाइंड तेल में मजबूती बरकरार रही।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर बाजार में एक बार फिर सोयाबीन डीगम पर आयात शुल्क कम किये जाने की चर्चा जोर पकड़ने से सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेलों के दाम गिर गये। हालांकि, विदेशों में भाव ऊंचे रहने से कच्चे पाम तेल और रिफाइंड तेल में मजबूती बरकरार रही।

बाजार सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में आज दूसरी बार सोयाबीन डीगम पर आयात शुल्क कम होने की अफवाह बाजार में जोरों पर रही। वायदा बाजार में सोयाबीन का वायदा भाव तोड़कर इस अफवाह को हवा दी गई। फरवरी के लिये वायदा भाव 104.40 किलो बोला जा रहा है जबकि आयातकों को यह मुनाफा लगाकर 113.40 रुपये किेलो पड़ता है। इससे विदेशों को यह संकेत देने का प्रयास है कि सरकार सोयाबीन डीगम के आयात पर शुल्क कम करने जा रही है। इससे सरसों तेल दादरी 100 रुपये, मूंगफली तेल 150 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड दिल्ली तेल का भाव 100 रुपये नीचे आ गया।

यह भी पढ़े | Best Bikini Look 2020: हॉट बिकिनी पहन पूरे साल खबरों में बनी रही बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखिए ये ग्लैमरस फोटोज.

बाजार के जानकार सूत्र बताते हैं कि सरकार की खाद्य तेलों पर आयात शुल्क कम करने की पहल का फिलहाल उपभोक्ता और बाजार को कोई फायदा नही मिल रहा है। कुछ दिन पहले सरकार ने कच्चे पॉम तेल पर आयात शुल्क में अधिभार सहित करीब 11 प्रतिशत की कमी की थी। इसका असर यह हुआ कि मलेशिया ने इस पर उधर से निर्यात शुल्क बढ़ा दिया। जिस कच्चे पॉम तेल का दाम 870 डालर था आज वह 960 डालर प्रति टन पर पहुंच गया है। कच्चे पॉम तेल का भाव तब कांडला में 8,800 रुपये था जबकि आज भाव 9,100 रुपये क्विंटल बोला जा रहा है। सरकार को आयात शुल्क का नुकसान हुआ जबकि उपभोक्ता पर दाम बढ़ने का बोझ पड़ा जबकि दूसरी तरफ घरेलू तेलों के दाम गिरने से उत्पादकों का नुकसान हुआ।

सूत्रों का कहना है कि सरकार को इस तरह की अफवाहों पर अंकुश लगाना चाहिये। बहरहाल, शिकागो बाजार में सोयाबीन डीगम आधा प्रतिशत ऊंचा बोला गया। इससे पहले यह ढाई प्रतिशत बढ़ चुका है।

यह भी पढ़े | Pakistan: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को Imran Govt देगी हर महीने खर्च के लिए डेढ लाख रुपये, UNSC की मंजूरी.

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,075 - 6,125 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,285- 5,350 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,100 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,055 - 2,115 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,840 -1,990 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,960 - 2,070 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,400 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,100 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 10,220 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,100 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,000 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 10,450 रुपये।

पामोलीन कांडला- 9,650 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,300 - 4,350 लूज में 4,175 -- 4,235 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड