विदेश की खबरें | मारियुपोल के लड़ाकों ने समर्पण नहीं किया तो उन्हें तबाह कर दिया जाएगा : रूस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के लोगों को मारियुपोल के अजोवस्ताल स्टील मिल में रविवार को स्थानीय समायानुसार दोपहर एक बजे तक समर्पण करने के लिए कहा है। सेना ने कहा कि जो लोग हथियार डालते हैं, उन्हें ‘‘अपनी जान बचाने की गारंटी’’ दी जाएगी।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के लोगों को मारियुपोल के अजोवस्ताल स्टील मिल में रविवार को स्थानीय समायानुसार दोपहर एक बजे तक समर्पण करने के लिए कहा है। सेना ने कहा कि जो लोग हथियार डालते हैं, उन्हें ‘‘अपनी जान बचाने की गारंटी’’ दी जाएगी।
रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि यूक्रेनी सैन्य कमान ने अपने सैनिकों के समर्पण करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना को खुफिया संचार से यह सूचना मिली है। कोनाशेनकोव ने चेतावनी दी कि ‘‘जो लोग प्रतिरोध जारी रखेंगे, उन्हें तबाह कर दिया जाएगा।’’
उन्होंने दावा किया कि यूक्रेनी सैनिकों के साथ अजोवस्ताल में भाड़े के लगभग 400 विदेशी सैनिक हैं, जिनमें से अधिकतर यूरोपीय देशों और कनाडा से हैं। कोनाशेनकोव के दावों की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।
वेटिकन सिटी: ईस्टर संडे पर पोप फ्रांसिस ने दुनिया के लिए अपने संदेश में मुख्य रूप से यूक्रेन की चर्चा की। पोप ने परमाणु युद्ध के खतरे और दुनिया के अन्य हिस्सों में सशस्त्र संघर्ष से ध्यान हटने पर भी बात की।
पोप फ्रांसिस ने सेंट पीटर्स बेसीलिका से अपने संबोधन में 1950 के दशक में वैज्ञानिकों की एक घोषणा का जिक्र किया जिसमें उन्होंने सवाल उठाया ‘‘क्या हम मानव जाति का अंत कर देंगे या मानव जाति युद्ध को त्याग देगी?’’ पोप संघर्ष विराम और यूक्रन में युद्ध रोकने का लगातार आह्वान कर रहे हैं।
मिलान : इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी ने रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन के प्रतिरोध को ‘‘वीरतापूर्ण’’ बताते हुए कहा कि उसने रूस के इरादों पर पानी फेर दिया है जो जल्द जीत की उम्मीद कर रहा था।
द्रागी ने इटली के अखबार ‘कोरियरे डेला सेरा’ से कहा कि यूक्रेन में ‘हम प्रतिरोध देख रहे हैं’ और ऐसे कोई संकेत नहीं हैं कि यूक्रेन की जनता रूसी आक्रमण के सामने झुक जाएगी।
यूक्रेन में युद्ध शुरू होने से पहले और मार्च के अंत में भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर चुके द्रागी ने कहा कि उनका मानना है कि ‘रूसी नेता से चर्चा करना समय की बर्बादी है।’
द्रागी ने कहा कि कीव में अपने दूतावास को फिर से खोलने के साथ, इटली यूक्रेन के लोगों से संपर्क में बना हुआ है। राजदूत शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी लौट गए और सोमवार को दूतावास के पूरी तरह से चालू होने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2022 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

