देश की खबरें | मारिन को उम्मीद, तोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच सोर्ड मारिन को उम्मीद है कि टीम आगामी तोक्यो ओलंपिक में कम से कम क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रहेगी और इससे कम पर उन्हें बहुत बड़ी निराशा होगी।

नयी दिल्ली, 24 जून भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच सोर्ड मारिन को उम्मीद है कि टीम आगामी तोक्यो ओलंपिक में कम से कम क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रहेगी और इससे कम पर उन्हें बहुत बड़ी निराशा होगी।

टीम लगातार दूसरी बार ओलंपिक में भाग लेगी। इससे पहले उसने 36 साल बाद रियो ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई किया था।

भारतीय महिला टीम का ओलंपिक खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1980 के मास्को ओलंपिक में रहा जबकि टीम ने चौथा स्थान हासिल किया था और मारिन को विश्वास है कि यदि खिलाड़ी अपनी योग्यता के अनुसार प्रदर्शन करते हैं तो इस रिकार्ड की बराबरी कर सकते हैं।

मारिन ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत में उम्मीदें बहुत अधिक लगायी जाती हैं। वास्तविकता यह है कि केवल दो देश जापान और दक्षिण अफ्रीका ही हमसे रैंकिंग में नीचे हैं। इसलिए मैं नहीं जानता कि इन अपेक्षाओं का आधार क्या है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ऐसा शायद इसलिए है क्योंकि हमने पिछले चार साल में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन फिर भी हमें वास्तविकता से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए। हम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर ध्यान दे रहे हैं और यह वास्तविकता है और इसके बाद कुछ भी हो सकता है। ’’

मारिन ने कहा कि यदि वे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाते तो खिलाड़ियों को बड़ी निराशा होगी जिन्होंने इस मुश्किल समय में अपने सपने को सच करने के लिये काफी बलिदान किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मेरे लिये सबसे महत्वपूर्ण हमारा प्रदर्शन है और मैं जानता हूं कि यह आसान है। मैं केवल इतना चाहता हूं कि यह टीम अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करे और मेरा काम इसमें उसकी मदद करना है। ’’

भारतीय कोच ने कहा, ‘‘यदि हम अपने पूल का प्रत्येक मैच अपनी क्षमता से खेलते हैं लेकिन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहते हैं, मुझे तब भी खुशी होगी। लेकिन मुझे लगता है कि अपनी क्षमता के साथ खेलने से हमें क्वार्टर फाइनल और यहां तक कि उससे भी आगे पहुंचने में मदद मिलेगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि मुझे निराशा होगी तो अपनी खिलाड़ियों के लिये होगी क्योंकि मैं जानता हूं कि उन्होंने कितनी कड़ी मेहनत की है। उन्हें अपने परिजनों की याद आती है। वे अपने परिवारों से दूर हैं। मैं जानता हूं कि उन्होंने इस प्रकिया में कितना प्रयास किया है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान