देश की खबरें | सात मार्च : सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में बनाए 10 हजार रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में क्रिकेट को जुनून की हद तक पसंद किया जाता है और देश ने विश्व क्रिकेट को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। देश के महान बल्लेबाजों में सुनील गावस्कर का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 10 हजार रन सबसे पहले बनाने का गौरव हासिल है। यह सच है कि उनके बाद दुनिया के विभिन्न देशों के बहुत से बल्लेबाजों ने मील के इस पत्थर को पार किया, लेकिन इस रिकार्ड की जब भी बात होती है, सुनील गावस्कर का नाम जरूर लिया जाता है। कोई भी बल्लेबाज टेस्ट इतिहास में जब जब यह उपलब्धि हासिल करेगा तो यह जरूर बताया जाएगा कि भारत के सुनील गावस्कर ने सबसे पहले अपने बल्ले से इस आंकड़े को छुआ था। सुनील गावस्कर ने सात मार्च 1987 को टेस्ट क्रिकेट में दस हजार रन पूरे किए।

नयी दिल्ली, छह मार्च भारत में क्रिकेट को जुनून की हद तक पसंद किया जाता है और देश ने विश्व क्रिकेट को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। देश के महान बल्लेबाजों में सुनील गावस्कर का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 10 हजार रन सबसे पहले बनाने का गौरव हासिल है। यह सच है कि उनके बाद दुनिया के विभिन्न देशों के बहुत से बल्लेबाजों ने मील के इस पत्थर को पार किया, लेकिन इस रिकार्ड की जब भी बात होती है, सुनील गावस्कर का नाम जरूर लिया जाता है। कोई भी बल्लेबाज टेस्ट इतिहास में जब जब यह उपलब्धि हासिल करेगा तो यह जरूर बताया जाएगा कि भारत के सुनील गावस्कर ने सबसे पहले अपने बल्ले से इस आंकड़े को छुआ था। सुनील गावस्कर ने सात मार्च 1987 को टेस्ट क्रिकेट में दस हजार रन पूरे किए।

देश दुनिया के इतिहास में सात मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1911 : हिंदी के उल्लेखनीय लेखक और साहित्यकार हीरानंद सच्चिदानंद वात्स्यायन का जन्म।

1952 : वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज विवियन रिचर्डस का एंटीगुआ में जन्म। अपनी पीढ़ी के इस बेहतरीन बल्लेबाज को ‘मास्टर ब्लास्टर’ कहा गया।

1961 : गोविंद वल्लभ पंत का निधन।

1969 : इस्राइल ने गोल्डा मीर को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना। लेवी एशकोल के निधन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया।

1977 : पाकिस्तान में 1970 के बाद पहले आम चुनाव और 1947 में पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार असैन्य शासन के तहत चुनाव कराए गए।

1987 : टीम इंडिया के प्रतिष्ठित पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले बल्लेबाज बने।

1987 : अमेरिका के बल्लेबाज माइक टायसन ने 20 साल की उम्र में विश्व बॉक्सिंग संघ चैंपियनशिप बेल्ट हासिल की। उन्होंने जेम्स स्मिथ को 12 राउंड में हराकर सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।

2009 : नासा ने केप्लर दूरबीन लॉंच की, जो सूरज की परिक्रमा करता है और पृथ्वी जैसे करीब एक लाख सितारों की टोह लेता रहता है। केप्लर दूरबीन उस समय मानव जाति के इतिहास की सबसे ताकतवर दूरबीन मानी गई।

2010 : अमेरिका की फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगलॉ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का एकेडमी पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं। उन्हें यह पुरस्कार 2008 में आई उनकी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए दिया गया।

2020 : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़कर 34 हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\