एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छह मार्च : चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री पद से दिया था इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छह मार्च का दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम के साथ जुड़ा है। उन्होंने छह मार्च 1991 को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। चंद्रशेखर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अपने छात्र जीवन के दौरान ही समाजवादी आंदोलन में शामिल हो गए थे। वह 1977 से 1988 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे थे।

देश की खबरें | छह मार्च : चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री पद से दिया था इस्तीफा

नयी दिल्ली, छह मार्च छह मार्च का दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम के साथ जुड़ा है। उन्होंने छह मार्च 1991 को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। चंद्रशेखर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अपने छात्र जीवन के दौरान ही समाजवादी आंदोलन में शामिल हो गए थे। वह 1977 से 1988 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे थे।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी गांव में एक किसान परिवार में जन्मे चंद्रशेखर ने दस नवंबर, 1990 से 21 जून, 1991 तक की अल्प अवधि के लिए प्रधानमंत्री पद संभाला। उन्होंने इस्तीफा तो दरअसल 6 मार्च 1991 को ही दे दिया था, लेकिन उन्हें अगली व्यवस्था होने तक इस पद पर बने रहने का दायित्व सौंपा गया था।

रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को पेरिस में हो रहे पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने से छह मार्च 2024 को रोक दिया गया और इन्हें प्रतियोगिता में तटस्थ खिलाड़ियों के रूप में प्रतिस्पर्धा की मंजूरी दी गई थी।

अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) ने दोनों देशों के खिलाड़ियों के लिए, पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा तय नियमों से अधिक सख्त सीमाएं निर्धारित कीं। आईओसी ने यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के खिलाफ दिसंबर 2023 में फैसला किया था।

देश-दुनिया के इतिहास में छह मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1508 : हुमायूं का काबुल में जन्म।

1775 : रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर।

1902 : स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब 'मैड्रिड क्लब' की स्थापना हुई।

1915 : शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर पहली बार मिले।

1957 : घाना प्रधानमंत्री क्वामे न्क्रूमाह के नेतृत्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1991 : प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया।

2004 : उत्तर कोरिया ने यूरेनियम आधारित परमाणु कार्यक्रम संचालित किये जाने से इनकार किया।

2009 : भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद लड़ाकू विमान मिग-23 ने अंतिम उड़ान भरी।

2020 : कोरोना वायरस ने भारत में पैर पसारना शुरू किया, 30 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि।

2022 : भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकार की एक विशेषज्ञ समिति ने वयस्कों में बूस्टर खुराक के रूप में कोविड-19 रोधी टीके कोवोवैक्स के चरण-3 के क्लीनिकल ​​​​परीक्षण करने की अनुमति देने की सिफारिश की।

2024 : यमन के हूती विद्रोहियों ने जहाज पर हमला किया, चालक दल के दो सदस्यों की मौत।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2025 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).