देश की खबरें | मराठा आरक्षण हिंसा: वडेट्टीवार ने फडणवीस के इस्तीफे की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने मराठा आरक्षण की मांग से जुड़े प्रदर्शन के दौरान जालना जिले में हुई हिंसा को लेकर शनिवार को उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की।

नागपुर, दो सितंबर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने मराठा आरक्षण की मांग से जुड़े प्रदर्शन के दौरान जालना जिले में हुई हिंसा को लेकर शनिवार को उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की।

फडणवीस के पास गृह विभाग का भी प्रभार है।

अंबाद तहसील में धुले-सोलापुर रोड पर अंतरवाली सारथी गांव में शुक्रवार को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने के बाद लगभग 40 पुलिसकर्मी और कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार को घटना की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और मराठा समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने राज्य के गृह मंत्री फडणवीस के इस्तीफे की भी मांग की।

कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने दावा किया कि प्रदर्शन और उसके बाद पुलिस कार्रवाई सरकार के "गलत" फैसलों का परिणाम है।

वडेट्टीवार ने कहा कि जालना हिंसा से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार को मराठा समुदाय के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने में कोई दिलचस्पी नहीं है और उसने राजनीतिक लाभ के लिए झूठा वादा किया है।

पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी जालना हिंसा की निंदा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान