देश की खबरें | मराठा आरक्षण: राकांपा प्रमुख शरद पवार ने घायलों से मुलाकात की, पुलिस कार्रवाई को अमानवीय बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने जालना जिले के अंबड तालुका में एक दिन पहले पुलिस कार्रवाई में घायल हुए मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों से शनिवार को मुलाकात की।

जालना(महाराष्ट्र), दो सितंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने जालना जिले के अंबड तालुका में एक दिन पहले पुलिस कार्रवाई में घायल हुए मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों से शनिवार को मुलाकात की।

शुक्रवार को पुलिस ने धुले-सोलापुर मार्ग पर अंतरवाली सारथी में एक हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्च किया था और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। भूख हड़ताल पर बैठे एक व्यक्ति को वहां मौजूद लोगों द्वारा कथित तौर पर अस्पताल नहीं ले जाने देने के कारण पुलिस ने यह कार्रवाई की थी।

यहां भड़की हिंसा के दौरान करीब 40 पुलिसकर्मी और कई प्रदर्शनकारी घायल हुए तथा इस दौरान कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। अप्रिय घटनाओं में कथित संलिप्तता को लेकर 350 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

राकांपा प्रमुख ने यहां दोपहर में एक स्थानीय अस्पताल में घायलों से बात करते हुए कहा कि मराठा समुदाय के लिए नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण मांग रहे लोगों को ऐसा शांतिपूर्वक करना चाहिए, संयम बरतना चाहिए और वे शांति बनाये रखें।

पवार ने उन्हें अपने समर्थन का आश्वासन दिया, और शुक्रवार की पुलिस कार्रवाई स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे कई आंदोलनकारियों से भी मुलाकात की।

उन्होंने घटना के लिए राज्य के गृह विभाग को जिम्मेदार ठहराया और पुलिस कार्रवाई को अमानवीय करार दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान