देश की खबरें | मराठा आरक्षण : मनोज जरांगे ने दी 29 अगस्त से मुंबई में फिर से अनशन की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार पर मराठा समुदाय से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए 29 अगस्त से मुंबई में फिर से अनशन करने की चेतावनी दी।

जालना, 29 जुलाई मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार पर मराठा समुदाय से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए 29 अगस्त से मुंबई में फिर से अनशन करने की चेतावनी दी।

जलगांव ज़िले के अंतरवाली सराठी गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जरांगे ने कहा कि सरकार ने मराठा समुदाय के साथ धोखा किया है।

जरांगे लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं कि सभी मराठाओं को कुनबी के रूप में मान्यता दी जाए और समुदाय को शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाए। कुनबी एक कृषक जाति जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में आती है।

जरांगे ने कहा, ‘‘सरकार ने मराठा समाज की चार प्रमुख मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उन्हें लागू नहीं किया गया है। यह समुदाय के साथ दोबारा विश्वासघात है।’’

उन्होंने 29 अगस्त से मुंबई में अनशन शुरू करने और वहां तक पदयात्रा निकालने की चेतावनी दी।

जरांगे ने कहा ‘‘हमने पिछले दो वर्षों से धैर्य रखा है। अब उठने का समय आ गया है। मैं सभी मराठाओं से अपील करता हूं — चुप मत बैठिए। हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा।’’

साथ ही उन्होंने समुदाय के लोगों से दो महीने में खेती के काम निपटाकर मुंबई की ओर कूच करने की तैयारी का आह्वान किया।

जरांगे ने 'सगे-सोयरे' अधिसूचना से संबंधित शासकीय राजपत्र जारी नहीं करने और बंबई, सातारा व हैदराबाद गजट को लागू न करने के लिए सरकार की आलोचना की।

उन्होंने दावा किया कि कुनबी और मराठा एक ही हैं, यह साबित करने के लिए 58 लाख से अधिक दस्तावेज एकत्र किए गए हैं, और इन दस्तावेजों के आधार पर कुनबी प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की है।

उन्होंने शिंदे समिति द्वारा ऐतिहासिक दस्तावेजों की खोज को सराहा, लेकिन सबूत होने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कुनबी प्रमाणपत्र जारी न किए जाने पर नाराज़गी जताई।

जरांगे ने मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस न लेने को लेकर भी सरकार पर हमला बोला और इसे समुदाय के साथ विश्वासघात करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार मैं पीछे नहीं हटूंगा। सरकार को अब कार्रवाई करनी होगी, नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट